।असंम्भव को संभव कर सकते है।

हैलो दोस्तो, मै आपका मित्र मनिष लेकर हाजिर हूं और एक अच्छा मोटिवेशनल ब्लॉग, आपने पिछले स्टोरी में देखा कि "जीवन में कैसे सफल बने" मैंने इसमें आपको हेनरी फोर्ड जी की बात बताई थी। अगर आपने नहीं पढ़ा है तो पढ़ लीजिए जिससे आपको नई सोच और विचार करने के लिए प्रेरित करेगी। तो चलते है आज और एक अच्छी कहानी लेकर हाजिर हूं।

।सोच को कैसे बदले।
        "इस जीवन में मनुष्य कई परिशानी से गुजरता रहता है।कई बार उसे निराशा का भी सामना करना पड़ता है।और कई संकटों से मुकाबला भी करना पड़ता है।और कई संकटों से मुकाबला भी करना पड़ता है।इस संसार में हर इंसान जो कुछ करना चाहता है, आगे बढ़ना चाहता है।
आप सोचते होंगे कि अगर आपके हात निराशा लगी तो क्या आप हताश बैठे रहेंगे क्या, नहीं मित्रो ऎसा बिल्कुल भी नहीं है, ये जिंदगी सबको मौका जरूर देती है, कुछ नया कर दिखाने का, आपके अंदर कुछ ना कुछ शक्ति रहती है जो आपको कुछ नया कर दिखाने की, आप अपने मन को एक प्रश्न जरूर पूछिए कि क्या मै कर सकता हूं? जी हां आप भी कर सकते है।

#नकारात्मक सोंच को बदले।
         "आज कल हम देखते है कि लोग कुछ ना कुछ बहाने बनाते रहते है कि मै ये काम नहीं कर सकता। ऐसे अनेक सवाल मन में उठते हैं। लेकिन इस नकारात्मक सोच के वजह से आप कोई भी कार्य सफल नहीं बना सकते चूंकि ऐसी नकारात्मक सोच का प्रभाव हमारी जीवन के ऊपर हमारे विचारों के ऊपर बहुत ही नकारात्मक प्रभाव डालता है। इस नकारात्मक सोच की वजह से आपको कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अगर कोई भी इंसान नकारात्मक सोच को नहीं बदलेगा तो कुछ हासिल नहीं कर सकता है। तो उससे पहले आप नकारात्मक विचार करना छोड़ दे। अगर ऐसा आपने किया तो आप कोई भी काम पूर्ण कर सकेंगे, आपको सकारात्मक सोच रखनी होंगी। आप सकारात्मक विचार करेंगे तो आप कोई भी काम को सफल बना सकते है।
         "जीवन में या किसी भी व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने के लिए लगातार सकारात्मक रहना बहुत आवश्यक है। हम में से ज्यादातर लोग, असफल होने पर इतने निराश हो जाते है कि हार मान लेते है। उन्हें लगता है कि ऐसा उनके साथ ही क्यों हुआ? लेकिन हमें यह समझना होगा कि सफलता तक पहुंचने का रास्ता असफलता की गलियों से ही गुजरता है। दुनिया में कोई भी सफल व्यक्ति ऐसा नहीं होगा जिसने असफलता का सामना ना किया हो। अगर विश्वास न हो तो विश्व के इन सफल व्यक्तियों की असफलताओं की कहानी पढ़िए

#अपने आस पास के लोगों को पसंद करे।
        आपको इस बात को पक्का मानना होगा की इस दुनिया में कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं हो सकता अगर आप किसी भी पर्टिकुलर इंसान को लाइक नहीं करते है क्योंकि उस इंसान में आपकी वो चीज या वो आदत नहीं है जिसकी आप उम्मीद रखते है कि हर इंसान में होनी चाहिए तो इस तरह से आपको इस दुनिया का हर इंसान बुरा ही लगेगा।

आपको यकीन नहीं है कि लोगो को लाइक करना, उनके साथ मै अच्छा बिहेव रखना और पेशन से बात करना भी आपकी पर्सनैलिटी को इंप्रूव करता है।

       दोस्तो आज मै आपके सामने एक महान इंसान की कहानी शेयर करने जा रहा हूं जो आपको किसी भी मुसीबत से लडने के लिए प्रोत्साहित करेगी। आपने तो नेपोलियन बोनापार्ट का नाम तो सुना ही होगा। जी हां वही नेपोलियन बोनापार्ट जो फ्रांस के एक महान निडर और साहसी शासक थे जिनके जीवन में असंभव नाम का कोई शब्द नहीं था। इतिहास में नेपोलियन को विश्व के सबसे महान और अजय सेनापति में से एक जीना जाता है। वह इतिहास के सबसे महान विजेताओं में से माने जाते थे।

नेपोलियन बुलंद हौसलो कि कहानी-
   वो अकसर जोखीम भरे काम किया करते थे। एक बार उन्होंने आल्पस पर्वत को पार करने का ऎलान किया और अपनी सेना के साथ चल पड़े।सामने विशाल और गगनचुंबी पहाड़ खड़ा था जिसपर चढ़ाई करना असंभव था। उसकी सेना में अचानक हलचल सी मच गई। फिर भी उसने अपनी सेना को चढ़ाई का आदेश दिया। उनके बाजू में एक बुजुर्ग महिला खड़ी थी वो उनके पास आकर बोली कि क्यों मारना चाहते हो जो भी इस को पार करना चाहा वो मुंह की खाकर यही रह गए।अगर अपनी जिंदगी से प्यार है तो वापस चले जाओ।उस औरत की बात सुनकर नेपोलियन नाराज नहीं हुए और वो प्रेरित हो गए और झट से हीरो का हार उतारकर उस बुजुर्ग महिला को पहना दिया और बोले कि आपने मेरा उत्साह दोगुना कर दिया और मुझे प्रेरित किया है।लेकिन मै जिंदा बचा तो आप मेरी जय जयकार करना।उस औरत ने नेपोलियन कि बात सुनकर कहा तुम पहले इंसान हो जो मेरी बात सुनकर हताश और निराश नहीं हुए। "जो करने या मरने" और मुसीबतों का सामना करने का इरादा रखते है,वह लोग कभी नहीं हारते।तो आपने इस कथा से कुछ बोध लिया होगा। कुछ नया सीखा होगा। अगर हम भी ऐसा ही विचार करते है तो असंभव कुछ भी नहीं।
  
         "कमजोर तब रुकते है
          जब वो थक जाते है
         और विजेता तब रुकते है
         जब वो जीत जाते है"।
हमसे जुड़ने के लिए
Insta|motivated_by_manish
What's up -|7875212381
Mail ID-manishchaudhari1994@gmail.com

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

।जीवन में सफल कैसे बने।

कैसे आप सफलता पा सकते है!